Sunday , April 28 2024

सेंसेक्स खुला कमजोर, टाटा समूह के शेयरों में गिरावट 

sanमुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरआती कारोबार में 91 अंक की गिरावट के साथ खुला। मिले जुले एशियाई रख के बीच साइरस समूह को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों  के शेयरों में गिरावट आई। गुरवार को अक्तूबर महीने के डेरिवेटिव अनुबंधों  के निपटान की वजह से भी निवेशको में सतर्कता का रख था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 91।22 अंक या 0।32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,087।86 अंक पर आ गया। धातु, तेल एवं गैस, रीयल्टी, पीएसयू और बिजली कंपनियांे के शेयरों  में गिरावट का रख था।नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22।45 अंक या 0।26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,700 अंक से नीचे आ गया।

ब्रोकरों ने कहा कि मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने तथा रतन टाटा को अंतरिम तौर पर समूह का फिर से चेयरमैन बनाए जाने से बाजार की धारणा पर असर पडा। टाटा समूह की कंपनियों मसलन टाटा स्टील, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स तथा टीसीएस सभी तीन प्रतिशत तक नीचे चल रहे थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com