बलरामपुर। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के तोहफा गांव मे हाथियों का एक दल अचानक घुस गया। देखते ही देखते हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला। हाथियों के दल ने गांव में लगी फसलों को रौंदा कर बर्बाद कर दिया। गांव वालों द्वारा शोर मचाने के बाद ही हाथियों का दल वहां से चला गया। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक जगतराम और 55 वर्षीय वृद्ध हरखलाल को हाथियों ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक जगतराम देर रात घर के बरामदे में बंधे भैंसो के खुलने का अंदेशा होने पर घर से बाहर निकला था। वहीं एक वृद्ध हरखलाल घर से दूर गायों की देख-रेख कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को सहानुभूति दिलाई और उनके परिजनों को 25-25 हजार की तत्कालीक सहायता राशि प्रदान की। हाथियों द्वारा किए गए फसलों के नुकसान का भी मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal