जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के माछिल में भारतीय सैनिको घात लगा कर हमला कर दिया, जिसमें तीन भारतीय जवान शहीद हाे गए, उसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने एक भारतीय सैनिक के शव के साथ बर्बरता भी की।
सीमा पर पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान काे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। भारत ने पाक सेना से कहा है कि उसे इस बर्बरता का करारा जवाब मिलेगा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकाें ने घात लगाकर भारतीय सैनिकाें पर हमला किया, जिसमें 3 जवान शहीद हाे गए। सेना ने घटना की पूरी जानकारी रक्षा मंत्री मनाेहर पार्रिकर काे दे दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal