Sunday , April 28 2024

50 साल से कम उम्र की 2 महिलाओं के प्रवेश करने के बाद सबरीमाला मंदिर को बंद किया गया

केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित सबरीमाला मंदिर (Sabrimala Temple) में दो महिलाओं ने बुधवार सुबह प्रवेश करने का दावा किया है। दोनों महिलाओं की उम्र 50 साल से कम है। इसके बाद शुद्धिकरण अनुष्ठान के लिए सबरीमाला मंदिर को बंद कर दिया गया है।हालांकि, दोनों महिलाओं के इस दावे को पुलिस ने खारिज कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर केरल में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है।

इस घटना को लेकर केरल के डीजीपी लोकनाथ बहरा का कहना है कि हमारे पास आने वालों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की जिम्मेदारी है और हमने ऐसा किया। उनकी उम्र और अन्य जानकारी के बारे में पता करना हमारा काम नहीं है।

पिछले साल सितंबर में सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार ऐसा है जब 50 वर्ष से कम की आयु वाली महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया हो।

पेशे से वकील बिंधु और कार्यकर्ता कनकदुर्गा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने सुबह तकरीबन तीन बजे पूजा अर्चना की। उन्होंने दावा किया उन्होंने पुरुषों के कपड़े पहने हुए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक एंबुलेंस में आई थीं और पुलिस ने उनके लिए व्यवस्था की। वहीं, महिलाओं ने मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर जारी की है।

मंदिर को चलाने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बोर्ड सीसीटीवी फुटेज को देखेगा। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी राजीवरू का कहना है कि वे घटना की पुष्टि हो जाने के बाद ही इस बार कोई टिप्पणी करेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com