फिल्म इंडस्ट्री में कई जोड़ी ऐसी भी जिन्हें स्क्रीन पर देखना फैंस पसंद करते हैं और पहले भी वह जोड़ी हिट फिल्में दे चुकी हैं। एक लंबे अरसे बाद आपको बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं जिसके लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवग और काजोल की। फिल्म की शूटिंग कल से शुरू हो चुकी है। आपको बता दें अजय और काजोल को आॅन स्क्रीन पर एक साथ देखन के लिए फैंस इन्हें कई मैसेजस कर रहे थे।

फिल्म ‘Taanaji’ में काजोल और अजय देवगन पति-पत्नी के किरदार में नज़र आएंगे। वही इस फिल्म में सैफ अली खान भी नज़र आएंगे जो नेगेटिव रोल निभाएंगे। इस फिल्म को ओम राओत डायरेक्टर कर रहे हैं। वहीं ओम ने मीडिया को बताया कि, ‘हम लोग एक्ट्रेस के लिए अभी देख रहे थे अचानक से मुझे काजोल का आईडिया आया और काजोल से बात की तो उन्होंने हां कर दी। आपको बता दें, यह जोड़ी 8 साल बाद पर्दे पर फिर से साथ नज़र आएंगी। 
गौरतलब है आखिरी बार अजय फिल्म ‘रेड’ में नज़र आए थे। वहीं काजोल फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ में नज़र आईं थीं जो बॉक्स पर बिल्कुल भी धमाल नहीं मचा सकी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। आखिरी बार वह फिल्म ‘टोनपुर की सवारी’ में एक साथ नज़र आए थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal