मुंबई। ठाणे जिले में पुलिस ने 8.86 किलोग्राम डिप्लिटेड यूरेनियम बरामद किया है और इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद की गई यूरेनियम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 28 करोड़ रुपए आंकी गई है।
ठाणे क्राईम ब्रांच इस मामले की सघन जांच कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे क्राईम ब्रांच के सह पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के दस्ते को यूरेनियम की विक्री करने वालों की गोपनीय जानकारी मिली थी।
इसी जानकारी के आधार पर डुंबरे के पुलिस दस्ते ने ठाणे में घोड़बंदर इलाके में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए लोगों में किशोर प्रजापति और सैफुल्ला खान हैं जो लम्बे समय से इस कारोबार में लगे हैं |
इन दोनों के पास से पुलिस ने 8.86 किलोग्राम डिप्लिटेड यूरेनियम बरामद किया है। पुलिस ने इसका सैंपल भाभा अटोमिक एनर्जी में भेजकर इसकी तस्दीक भी की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी उक्त यूरेनियम करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचना चाहते थे, लेकिन जानकारी लीक होने की वजह से दोनों पकड़े जा सके हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal