जापान के पश्चिमी और और मध्य क्षेत्रों में जारी मूसलधार बारिश से 49 लोगों की मौत हो गई है और 48 लापता हैं। शनिवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप होनशु में तीन प्रांतों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज हवा चलने की आशंका जताई है।
मौसम का यह रुख हालांकि पश्चिम और पूर्वी जापान के बीच बना हुआ है फिर भी भारी बारिश जारी रहने का खतरा है। इसका कारण यह है कि आगे की ओर गर्म हवा चल रही है।
 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
				 
			 
		
		 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					