पाकिस्तानी नौवहन एजेंसी ने बीते गुरुवार को मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका पर गोलीबारी कर उसे डुबो दिया। इस नौका पर सात लोग सवार थे। इसके बाद भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात के मीठा बंदरगाह से करीब 64 समुद्रीमील की दूरी पर हुई इस घटना में सुदामा पुरी नाम की नौका में सवार छह लोगों को भारतीय तटरक्षक ने बचा लिया, जबकि एक व्यक्ति लापता है।
शनिवार को जारी एक अनौपचारिक संदेश में कहा गया कि पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी के मछली पकड़ने की नौका पर गोलीबारी करने और बाद में उसे डुबोने की निंदनीय और गैरपेशेवराना हरकत की भारत कठोरतम शब्दों में निंदा करता है।
भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस गंभीर कृत्य की जांच करने और अपने बलों को ऐसी हरकतें फौरन रोकने के निर्देश देने को कहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal