आरोपी पर दर्ज हैं गौकशी व दुष्कर्म के कई मामले
अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश।
जिले में यौन पीड़िता के आत्महत्या करने का मामला शांत नहीं हुआ था कि दूसरी ओर एक दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की रिपोर्ट अकबरपुर पुलिस ने दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
तीन दिन पूर्व अपनी गाय ढूंढने गई महिला को एक दरिंदे ने अगवा कर मुख्यालय स्थित पुरानी कचेहरी के पीछे दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने सूत्रों की सूचना पर मुठभेड़ में आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के अलावा एक पुलिस कर्मी भी घायल है। आरोपी के साथ ही घायल पुलिसकर्मी का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना के आरोपी मो.आमिर पर पूर्व में भी दर्ज है हत्या और गौकसी के मामले दर्ज हैं। एएसपी विशाल पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आमिर के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
जिले में यौन पीड़िता के आत्महत्या करने का मामला शांत नहीं हुआ था कि दूसरी ओर एक दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की रिपोर्ट अकबरपुर पुलिस ने दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
तीन दिन पूर्व अपनी गाय ढूंढने गई महिला को एक दरिंदे ने अगवा कर मुख्यालय स्थित पुरानी कचेहरी के पीछे दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने सूत्रों की सूचना पर मुठभेड़ में आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के अलावा एक पुलिस है। आरोपी के साथ ही घायल पुलिसकर्मी का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा ह
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal