सुरक्षा व्यवस्था में चोरों ने लगा दी सेंध,घटना को दिया अंजाम
रायबरेली,उत्तर प्रदेश।
जिले के लालगंज स्थित आरेडिका में बीती रात चोरों ने 10 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीनियर सुपरवाइजर और डबल स्टोरी के घरों में चोरी होने की खबर है। गुरुवार सुबह आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री के जीएम कार्यालय का घेराव करते हुए कर्मचारियों ने हंगामा किया है।
आरेडिका में बीते 4 दिन के अंदर दूसरी घटना से अधिकारियों और कर्मचारियों में सनसनी फैली है। खास बात तो यह है बुधवार के दिन से ही रेलवे बोर्ड के सदस्य भी कोच फैक्ट्री में मौजूद हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आरेडिका के मुख्य गेट पर स्कूली वाहनों को अंदर आने से रोक दिया गया। बता दें कि कर्मचारी आवासों में बीती 18/19 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने 15 घरों में गचोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी तक पिछली घटना का खुलासा नहीं हो पाया था,कि चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम देकर सुरक्षा के जिम्मेदार को चुनौती दे डाली है। आरेडिका में लगी आरपीएफ ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सीसी कैमरे खंगाल रही है लेकिन अभी सुराग नहीं मिल सका है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal