लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मध्यजोन के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई
बैठक में प्रदेश में बाढ़ पीडित किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें विशेष रूप से प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गांव गोविन्दनगर, भानपुरी,द खजुरिया सहित 18 गांवों में बाढ़ के कहर से किसानों के खेत बर्बाद हो गये परन्तु प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कोई भी राहत प्रदान नहीं की गई।
बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं को उठाते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। साथ ही बैठक में आवारा पशुओं, गौवंश की गौशालाओं में प्रताड़ना आदि मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा योजना भी बनाई गई।
बैठक में किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृज मौर्या, सुशील तिवारी, जयंत चौधरी, महबूब रहमान, प्रदेश महासचिव राम कुमार सिंह, नारायण पति त्रिपाठी, मो0 असलम, रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ, कमलेश तिवारी, प्रदेश सचिव करूण पाण्डेय, जिला चेयरमैन तेजपाल गुप्ता, रमाकांत सिंह, जितेन्द्र राय सहित आदि प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
YOU MAY ALSO READ: उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कार्यभार संभाला
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal