मुरादाबाद। थाना मझोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 30 हजार के इनामी अर्जुन सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
YOU MAY READ ALSO: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि 21 जून को भगतपुर के टाह मदन गांव निवासी गैंग लीडर अर्जुन सिंह, गैंग के सदस्य अगवानपुर के ताहरपुर निवासी मोईन खान उर्फ रोसी, बैंक कॉलोनी खुशहालपुर मझोला निवासी के रेती कण ठाकुर, अगवानपुर के मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ और जुवैद मिर्जा को आरोपित बनाया गया था। तब से आरोपित अर्जुन सिंह फरार चल रहा था। आज थाना मझोला पुलिस ने अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal