Monday , September 16 2024
पश्चिम यूपी में तेज बारिश की संभावना बरकरार

यूपी में सक्रिय एंटी साइक्लोन से होती रहेगी बरसात

कानपुर। समुद्री गतिविधियों से उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों एंटी साइक्लोन (प्रतिचक्रवात) सक्रिय है। इससे उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून सक्रिय रहेगा और आगामी 20 सितम्बर तक उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश पर बना डिप्रेशन अब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है और 13 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 0530 बजे यह उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में 28.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और 13 सितंबर की शाम तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया। निम्न दबाव से उत्तर प्रदेश में डिप्रेशन (अवदाब) का रूप ले रहा है और मानसून मजबूत हो रहा है। इसके अलावा समुद्री तूफान यागी भी बुन्देलखण्ड की ओर उत्तर प्रदेश के मानसून को प्रभावित कर रहा है। इन सब परिस्थितियों से उत्तर प्रदेश में अभी 14 सितम्बर तक बारिश का क्रम बना रहेगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिससे बिहार में अधिक बारिश होगी। इससे उत्तर प्रदेश भी अछूता नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 26.28 लाख की ठगी

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 89 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 12.1 किमी प्रति घंटा रही और बारिश 22 मिमी हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com