लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 सितंबर, बुधवार को जनसंघ के संस्थापक और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रदेशभर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और सदस्यता अभियान भी चलाएंगे।
ALSO READ: Transfer News: UP के बाद अब इस राज्य के हुए 183 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करेंगे।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री भी बूथ स्तर पर सम्मिलित होंगे।
प्रदेशभर में नेताओं की सहभागिता
भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान में सक्रिय रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में:
- सूर्य प्रताप शाही (देवरिया)
- स्वतंत्र देव सिंह (लखनऊ)
- अरविंद कुमार शर्मा (अलीगढ़)
- गुलाब देवी (संभल)
- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ (वाराणसी)
इत्यादि शामिल रहेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal