मध्य प्रदेश। गत दिनों दो पक्षों के बीच मक्सी में हुए गंभीर विवाद के बाद स्थिति अभी नियंत्रण में है और शांति कायम करने के लिए पुलिस व प्रशासन मुस्तैदी से हरसंभव प्रयास कर रहा है। लेकिन इसी बीच मामले पर सियासी रंग भी चढ़ता नजर आने लगा है और नेता इस घटना की आड़ में अपने सियासी हित साधने में जुट चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ग्राम्य विकास विभाग का महत्वपूर्ण निर्देश: मनरेगा जागरूकता दिवस
इसी के चलते घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने मक्सी पहुंचकर घटना में मृतक अमजद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में सीधे-सीधे घटना का आरोप पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर लगाते हुए इसे भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी बताया।
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मक्सी पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के कारण मृतक को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर उचित कार्रवाई करती तो शायद यह घटना इतना गंभीर रूप नहीं लेती। पुलिस ने मुझे भी मक्सी आने से रोकने का प्रयास किया था लेकिन फिर भी मैं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके बीच पहुंचा। पुलिस और प्रशासन भाजपा के गुलाम की तरह काम कर रहे हैं और यह सब भाजपा सरकार की नाकामी का परिणाम है।
बीजेपी ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सदस्यता की आड़ में भाजपा खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है। मुझे पता चला है कि मक्सी की घटना के पीछे भी भाजपा का सदस्यता अभियान के लिए आमलोगों पर दबाव बनाना मुख्य कारण है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह की जाएगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal