मुरादाबाद। थाना मूंढापांडे क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: ग्राम्य विकास विभाग का महत्वपूर्ण निर्देश: मनरेगा जागरूकता दिवस
मूंढापांडे निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि जिले के थाना कुंदरकी के गांव जलालपुर निवासी आरोपित युवक सद्दाम उसकी बेटी से फोन पर बात करता था। फिर आरोपित ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली और अगवा कर ले गया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
थाना मूंढापांडे एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार काे किशोरी को बरामद कर आरोपित सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। पहले किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। तहरीर के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal