हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जो रेप के मामले में सजा काट रहा है, को एक बार फिर 20 दिन की पैरोल मिल गई है। चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को इस पैरोल को मंजूरी दे दी है, और संभावना है कि राम रहीम आज ही जेल से बाहर आ सकता है।
पैरोल की शर्तों के तहत राम रहीम को किसी भी सामाजिक या राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, उसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को संबोधित करने की मनाही है। अगर वह पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
यह पहली बार नहीं है कि राम रहीम को पैरोल दी गई है, इससे पहले भी उसे कई बार पैरोल मिल चुकी है, जिस पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज किया था।
ALSO READ: लखनऊ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव के खिलाफ जांच शुरू
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal