उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में भूमि उपलब्धता, आवंटन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
Read it Also :- भाजपा सरकार महंगाई रोक पाने में पूरी तरह से विफल: अखिलेश यादव
भूमि अधिग्रहण और सिंगल विंडो सिस्टम
मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए सबसे पहले लैंड बैंक की आवश्यकता है। उन्होंने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण के साथ ही अन्य साधनों पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही, उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम में सुधार के लिए नया एक्ट बनाने का सुझाव दिया और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित निवारण का निर्देश दिया।

डिलाइट इंडिया की प्रस्तुति
बैठक में डिलाइट इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की योजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश को एकजुट होकर मिशन मोड में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विकास की दिशा में कदम
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के हर मानक पर अग्रणी है। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था में 9.2 प्रतिशत योगदान देकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal