लखनऊ अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय से 9 लड़कियां भाग गईं हैं। यह घटना सुबह पौने 4 बजे के आसपास हुई, जब पुलिस को लड़कियों के भागने की सूचना मिली।
Read It Also :- भाजपा सरकार महंगाई रोक पाने में पूरी तरह से विफल: अखिलेश यादव
सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया है, जबकि बाकी 7 लड़कियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को तैनात किया गया है।
पुलिस ने अनाथालय के प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई है, ताकि यह समझा जा सके कि लड़कियां किस कारण से भागीं। इस मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने स्थानीय क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
यह घटना अनाथालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कोई और कारण था जो लड़कियों के भागने का कारण बना।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal