Saturday , October 19 2024
उ0नि0 विनोद कुमार सिंह की सूझबूझ से बची जान

सब इंस्पेक्टर की सूझबूझ से बची युवक की जान

देवरिया। देवरिया में आज सुबह एक बड़ी घटना घटी, जब पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई। जनपद देवरिया सब इंस्पेक्टरट विनोद कुमार सिंह की सूझबूझ और तत्पर कार्रवाई के कारण कार्डियक अरेस्ट से मुर्छित हुए एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। यह घटना पुलिस लाइन के निकट आरो प्लांट के पास रुद्रपुर रोड पर हुई।

Read It Also :- बीडीओ के निरीक्षण में नशे में धुत मिले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक

सुबह के समय, रोजाना की तरह उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस लाइन के पास टहल रहे थे। इसी दौरान, एक स्कूटी पर दो व्यक्ति सवार होकर पुलिस लाइन से रुद्रपुर रोड की ओर जा रहे थे। स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति को अचानक चक्कर आया और वह अचेत होकर स्कूटी से गिर गया। गिरते समय उनका सिर स्कूटी के पिछले पहिये के पास आ गया, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा हो गया था।

पास खड़े लोगों ने देखा और आवाज देकर स्कूटी चालक को सतर्क किया। चालक ने तुरंत स्कूटी रोकी और बेहोश व्यक्ति को स्कूटी से हटाया। घटना की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने मौके पर ही CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। लगभग 5 मिनट तक लगातार CPR देने के बाद, अचेत व्यक्ति की धड़कनें फिर से चालू हो गईं और उसने धीरे-धीरे होश में आना शुरू किया।

होश में आने के बाद व्यक्ति ने अपना नाम राम आशीष यादव बताया, जो लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के निवासी हैं।

इलाज और वर्तमान स्थिति

विनोद कुमार सिंह और उनकी टीम के सदस्यों, हे0का0 मोहम्मद तबरेज और हे0का0 धनुषधारी तिवारी की सहायता से राम आशीष यादव को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है और खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

इस साहसिक और तत्परता भरे कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने देवरिया पुलिस की जमकर प्रशंसा की। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका, जिसे लेकर क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com