बहराइच: जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह अब दुर्गा प्रसाद तिवारी को जिले का नया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नियुक्त किया गया है।
Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित
डॉ. त्रिपाठी ने लगभग दो वर्ष पहले बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ, जो उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। अचानक उनके स्थानांतरण की खबर ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
दुर्गा प्रसाद तिवारी मंगलवार को नए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी कार्यशैली और कार्य व्यवहार को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तिवारी से उम्मीद की जा रही है कि वे जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे और जनता के बीच विश्वास स्थापित करेंगे।
बहराइच में पुलिस प्रशासन की यह बदलाव प्रक्रिया सुरक्षा और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal