हरियाणा सरकार ने IAS विवेक जोशी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जोशी, जो केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे, उनको हाल ही में चंडीगढ़ वापस भेजा गया था।
1989 बैच के IAS अधिकारी विवेक जोशी की नियुक्ति का आदेश दिवाली के दिन शाम को जारी किया गया। 26 अक्टूबर को उन्हें केंद्र से अपने मूल कैडर में लौटने के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
विवेक जोशी की नियुक्ति से हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। उनकी अनुभव और कौशल के चलते राज्य की विकास यात्रा में मदद मिलेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal