सहारनपुर/तीतरो: दीपावली के दिन एक दुखद हादसे में 8 वर्षीय वंश की पटाखों के कारण जान चली गई। दीपावली के मौके पर वंश घर पर पटाखे जला रहा था, तभी अचानक एक पटाखा उसके गले पर लग गया।
बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, बालक को इलाज के लिए जाते समय ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह घटना के बाद परिवार सदमे मे चला गया, और पूरे कस्बे में कोहराम मच गया है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर से पटाखों के खतरों की गंभीरता को उजागर किया है, जिससे लोगों में डर और चिंता व्याप्त है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal