लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, गार्ड रूम में खुद को किया बंद, पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान अखंड (30) के रूप में हुई है। अखंड बलरामपुर अस्पताल में कर्मचारी गजेंद्र सिंह का बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Read It Also :- पीजीआई में हुई रेल प्रतियोगिता, जानें क्यों ?
पुलिस ने बताया, शनिवार शाम करीब 6.45 बजे बलरामपुर अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को गार्ड रूम के अंदर बंद कर लिया है। इसपर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गार्ड रूम अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो युवक कपड़े के फंदे से पंखे से लटका हुआ था।अस्पताल कर्मचारियों की सहायता से पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और बलरामपुर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गजेंद्र सिंह बलरामपुर अस्पताल में ही कर्मचारी हैं। घटना से शोक में हैं, मृतक अखंड अस्पताल में लिफ्ट मैन के तौर पर तैनात था।

फाइल फोटो अखंड
वहीं अखंड के परिजनों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने बीते 2 महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में था। कई बार उसने नौकरी के लिए, लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगों ने मना कर दिया। 9,300 रुपए पर काम कर रहा था।
अखंड सिंह कि बीते 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी से विवाद हो गया, इसके बाद से वह अलग रहने लगा था। पत्नी बहराइच में मायके में रहती है। अखंड ने 12वीं तक की पढ़ाई थी।
इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal