“स्विटजरलैंड जनवरी 2025 से आधिकारिक तौर पर बुर्का पर प्रतिबंध लगाने वाला नया देश बना है। इसके साथ ही, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 16 देशों में पहले से ही बुर्का पर बैन है, जिनमें फ्रांस, ऑस्ट्रिया और चीन जैसे देश शामिल हैं”
स्विटजरलैंड में बुर्का पर बैन: जनवरी 2025 से लागू होगा नया नियम
स्विटजरलैंड। स्विटजरलैंड जनवरी 2025 से बुर्का पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का नया देश बनने जा रहा है। यह निर्णय आधिकारिक रूप से लागू होने पर स्विटजरलैंड 17वां ऐसा देश बन जाएगा जिसने अपने यहां बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। वर्तमान में यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 16 अन्य देशों में पहले से बुर्का पर बैन लागू है, जिनमें फ्रांस, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, चीन, और श्रीलंका शामिल हैं।
स्विटजरलैंड के इस निर्णय के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और अन्य चेहरा ढंकने वाले परिधान पहनने की अनुमति नहीं होगी। अन्य देशों में यह प्रतिबंध सांस्कृतिक, धार्मिक और सुरक्षा कारणों से लागू किया गया है, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से विवादास्पद रहा है। स्विटजरलैंड का यह नया कानून इसके सामाजिक संरचना और सुरक्षा नीति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इन 16 देशों में बुर्का पर पहले से बैन
ट्यूनीशिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, ताजकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बुल्गारिया, कैमरून, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, गाबोन, नीदरलैंड, चीन, मोरक्को और श्रीलंका।
देश-दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए विश्ववार्ता पर बने रहें….”
रिपोर्ट: मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal