“गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई के पवई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।”
गोरखपुर। गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई के पवई इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थीं और मुंबई में किराए के फ्लैट में रहती थीं। पुलिस के अनुसार, सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सृष्टि के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदित्य ने सृष्टि को जहर देकर मार डाला। मामले में हत्या का एंगल भी जांचा जा रहा है। पुलिस ने सृष्टि के फ्लैट से कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जो जांच के लिए भेजी गई है।
सृष्टि तुली गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के आजाद चौक की रहने वाली थीं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था। उनकी मौत की खबर ने गोरखपुर और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal