“लखनऊ में सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम होकर 15.2 डिग्री पहुंचा। अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं और बदली का असर रहेगा।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है।
तापमान में आई इस गिरावट ने शहर को “कोल्ड डे” की श्रेणी में डाल दिया है। आने वाले दो दिनों तक मौसम में कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि तेज बर्फीली हवाओं और बदली के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।
हालांकि, 1 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जब हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें :चरखे से क्रांति, बुलडोजर से शांति का नारा: CM योगी का पोस्टर चर्चा में
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal