“कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य ‘‘अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण’’ है। अजय राय ने भाजपा पर निषाद समाज की आजीविका छीनने का आरोप लगाया। कुंभ मेले में सेवा दल की विशेष भागीदारी।”
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडेय ने संगठन सृजन कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण करना है। संगठन सृजन के दो चरण पूरे हो चुके हैं।”

श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश के 6 जोन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दौरा कर कांग्रेसजनों के सुझाव और आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन निर्माण प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में पांच स्तरीय संरचना के तहत किया जाएगा। इसमें प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल, और बूथ स्तर की समितियां बनाई जाएंगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “योगी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान निषाद समाज की आजीविका छीनकर गुजराती ठेकेदारों को काम दे दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के साथ मजबूती से खड़ी है।”
कांग्रेस का सेवा दल कुंभ में कैंप लगाकर चिकित्सा सहायता, चाय और खिचड़ी भोज का आयोजन कर रहा है।
बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 30% महिलाओं की भागीदारी “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान का प्रतिफल है।
प्रमुख उपस्थित नेता:
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, निर्मल खत्री, सांसद प्रमोद तिवारी, और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा “मोना”
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल