लखनऊ।
शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ में अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर। नगर निगम प्रशासन ने 7 दिनों के भीतर अवैध बस्तियों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।
नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाई गई बस्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर विशेष अभियान चलाकर इन अवैध बस्तियों को हटाया जाएगा।
Read it also : जनपद न्यायाधीश ने संप्रेक्षण गृह में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बिना किसी देरी के शुरू होगी। नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम चिन्हित बस्तियों से कब्जा हटवाएगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही, उन जरूरतमंद परिवारों के लिए वैकल्पिक सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिनके पास कोई स्थायी आवास नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी वास्तविक ज़रूरतमंद को बेघर नहीं छोड़ा जाएगा।
प्रशासन का यह कदम शहर में स्वच्छता और सुव्यवस्थित आवास व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।