मऊ।
अंबेडकर के अपमान पर भाजपा प्रदर्शन से मऊ जनपद का भीटी चौराहा सोमवार को राजनीतिक गर्मी का केंद्र बन गया। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक विवादित पोस्टर में डॉ. भीमराव अंबेडकर और अखिलेश यादव के चेहरे को आधा-आधा दिखाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा ने इस पोस्टर को बाबा साहब का अपमान बताते हुए समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने भीटी चौराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध जताया और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।
Read it also : जंगल से भटके हिरण की कस्बे में संदिग्ध मौत से सनसनी
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अहंकार में इस हद तक पहुंच गई है कि वह अब डॉ. अंबेडकर के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ करने लगी है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव खुद को बाबा साहब से ऊपर मानने लगे हैं। यह राजनीति नहीं, चरित्रहीनता की पराकाष्ठा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब न केवल दलित समाज बल्कि पूरे देश के लिए समानता, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज हैं। उनके योगदान को दरकिनार कर कोई नेता अपना महिमामंडन नहीं कर सकता।
धरने में मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, मनोज राय, प्रवीण गुप्ता, छोटू प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, संजय वर्मा, संगीता द्विवेदी, सुधीर सोनकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि समाजवादी पार्टी को इस पोस्टर के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि बाबा साहेब को लेकर किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रयोग जनता और कार्यकर्ताओं को स्वीकार नहीं है। भाजपा ने ऐलान किया है कि यदि सपा ने माफी नहीं मांगी, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal