रायबरेली। महिला से अश्लीलता लालगंज में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात को घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक सोनू सिंह ने अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सोमवार रात की है। महिला अपने घर में सो रही थी तभी देर रात करीब 12 बजे आरोपी सोनू सिंह छिपते हुए उसके घर में दाखिल हुआ और गंदी नीयत से उसके पास पहुंच गया। महिला के अनुसार आरोपी ने शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो पास में सो रहे उसके पति ने आकर आरोपी को पकड़ लिया।
महिला और उसके पति के मुताबिक, पकड़े जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला को भी पीटा और गोली मारने की धमकी देकर भागने की कोशिश की।
Read It Also :- योगी सरकार: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा
घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू सिंह को पकड़कर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अश्लीलता, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, रात्रिकालीन निगरानी और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal