नई दिल्ली। जाने माने 94 वर्षीय पेंटर सैयद हैदर रजा का आज दिल्ली में निधन हो गया है। सैयद रजा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले दो महीने से एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। सैयद रजा का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के मुताबिक मध्य प्रदेश के मंडला में किया जाएगा। आधुनिक कला की दुनिया में सैयद रजा एक बड़ा नाम थे और उन्होंने अपनी कूची से अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल की। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया था। इसके अलावा फ्रांस में उन्हें पिछले साल सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 1983 में उन्हें ललित कला एकेडमी का फेलो चुना गया था। सैयद रजा 1950 के दशक से ही फ्रांस में लंबे समय तक रहे और वहां काम किया, लेकिन उन्होंने भारत से भी करीबी जुड़ाव बनाए रखा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal