वाशिंगटन /नई दिल्ली। विवादित बयानों के लिए प्रचलित रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने इल बार जापान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। ट्रम्प ने कहा कि अगर अमेरिका पर हमला होता है तो सारे जापानी सोनी चैनल देखेंगे।
ट्रम्प ने अयोवा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि अगर जापान पर हमला होता है तो सहयोगी अमेरिका जापान की मदद करेगा लेकिन अगर कहीं अमेरिका पर हमला होता है तो जापान के लोग सोनी टीवी देखेंगे। ट्रम्प ने कुछ देशों को अमेरिका पर बोझ के तौर पर बताया जो कि खुद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं और अमेरिका पर निर्भर हैं।
ट्रम्प ने कहा, ”आपको पता है कि हम लोगों का जापान के साथ समझौता है। यदि जापान पर हमला होता है तो हम पूरी ताकत के साथ उनकी सहायता करेंगे लेकिन अगर हम पर हमला होता है कतो जापान कुछ नहीं करेगा ”। उन्होंने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, सऊदी अरब सहित कई देशों की अमेरिका सुरक्षा करता है।
जापान अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी माना जाता है। ट्रम्प का यह बयान अमेरिका-जापान के संबंधो पर कटाक्ष था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुए समझौते में जापान में अमेरिका के 50 हाजार सैनिक तैनात है। ट्रम्प का कहना है कि जापान अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal