लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के महानगर सचिव मनीष गिरी उर्फ मिंटू बाबा की सोमवार रात कुल्हाड़ी से काटकर हुई हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी लालाराम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता मनीष गिरी जौनपुर का निवासी था लेकिन वह लखनऊ में समाजवादी पार्टी में सक्रिय था। यहां पर उसका संबंध गोमती नगर इलाके में रहने वाले एक मजदूर परिवार की महिला से हो गया। सोमवार को जब मनीष वहां गया था तो उसकी हत्या हो गयी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटनास्थल से फरार हुये महिला व उसके पति को तलाशना शुरू किया तो मंगलवार की दोपहर में दोनो पकड़ में आ गये। घटना में आरोपी लालाराम गिरफ्तार हो गया। गोमती नगर के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि मामले में अवैध संबंध के कारण लालाराम ने हत्या की। हत्या में प्रयोग की गयी कुल्हाड़ी मिल गयी है। वहीं लालाराम ने घटना के संबंध में जुर्म कबूला है। वह अपनी पत्नी की इज्जत बचाने में हत्या करने की बात कबूली है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal