लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के पूर्व महापौर पद्मश्री स्वर्गीय डा0 एस0सी0 राय के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।श्री शाह ने स्वर्गीय राय की पत्नी मधु राय एवं पुत्र संदीप राय सहित अन्य परिजनों को ढ़ाढ़स बधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन परिवार उनके साथ है।उन्होंने स्वर्गीय डा0 एस0सी0 राय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी ने संगठन को समर्पित एक सच्चा सिपाही और राष्ट्र भक्त खोया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विजय बहादुर पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal