पीoपीoएनo कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या |

कानपुर| हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बसंत विहार निवासी और पीपीएन कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे आलोक सिंह ने बुधवार की सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर पर ही बंद कमरे में उन्होंने कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। पिता केशव सिंह मौरंग कारोबारी हैं और इन दिनों आलोक भी पिता के मौरंग कारोबार में हाथ बंटा रहे थे। पुलिस के मुताबिक विवाद के चलते आलोक की पत्नी विनिता दो सालों से बेटियाें अनुष्का व अंशिका के साथ लखनऊ में रहती हैं। छोटे भाई अभय के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते वह शराब के लती हो गए थे। शराब की लत और तनाव के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button