वरुणा नदी किनारे मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

वाराणसी । लोहता थाना अंतर्गत कोटवां चौकी क्षेत्र के ग्राम टडिया में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई जब वरुणा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर करीब 1:00 बजे ग्राम प्रधान टडिया द्वारा सूचना दी गई कि वरुणा नदी के किनारे एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कोटवां सहित थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर करीब 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव नदी किनारे पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।मृतक की पुलिस द्वारा जामा तलाशी लेने पर उसके पास से बंद हालत में एक कीपैड मोबाइल फोन और फूलमनी पत्नी रामधनी, निवासी बरजी, नयेपुर, वाराणसी का आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।फिलहाल शव को सुरक्षित शव चीर घर, शिवपुर में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button