चंडीगढ़ । हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को बैंक सुरक्षाकर्मी की राइफल से गोली चल गई। गोली चलने से शीशा टूटने से तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के सर्कुलर रोड़ पर स्थित एचडीएफसी बैंक में बुधवार को सुबह दस बजे बैंक खुला था।
बैंक में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली कुछ महिलाएं पैसा निकालने आई हुई थी। तभी अचानक सुरक्षाकर्मी देसराज से गोली चल गयी, जो बैंक में लगे शीशे पर जा लगी। गोली लगते ही शीशे के टुकड़े मंजू, सरोज व राज नाम की महिलाओं के पैरों में लग गए। गोली चलते ही बैंक में अफरातफरी मच गई। तत्काल बैंक कर्मचारियों द्वारा घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal