गन्ने के खेत में अजगर ने हिरन को दबोचा, मौत।

रामकोला कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर ( भठही खुर्द) में बुधवार को गन्ने के खेत में अजगर ने एक हिरन को दबोच लिया। अजगर ने हिरन को बुरी तरह जकड़ लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, खेत में हिरन को अजगर के कब्जे में देखकर लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरन को अपने कब्जे में लेकर चली गई। घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में चर्चा बनी रही।

Related Articles

Back to top button