फैजाबाद। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संत कबीर नगर जाते समय शुक्रवार को सहादतगंज बाईपास पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला व बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव मेें भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा। उसी के साथ साथ प्रदेश की भ्रष्ट सपा सरकार की नाकामियो को भी जन-जन को अवगत कराना होगा।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है, जिसकी जन-जन में चर्चा है। प्रदेश में इस समय विकास का पहिया रूक गया है, अब विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करना होगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal