क्वेटा। बलूचिस्तान के लोगों ने क्वेटा के पास आज जमकर प्रदर्शन किया और बलूचिस्तान में बन रहे ‘चीन-पाक इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का विरोध किया। बलूचिस्तान के लोगों ने सड़क पर उतरकर पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की मांग की।लोगों ने नवाज शरीफ के पुतले और पोस्टर जलाए।
प्रदर्शनकारियों ने इस इकनॉमिक कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर अपने वेस्टर्न रूट पर इस आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। जिसका ज्यादातर हिस्सा गिलगित, बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान से होकर गुजरेगा। बलूच लोगों में चीन और पाकिस्तान के इस निर्माण को लेकर नाराजगी है, जिसका विरोध वे शुरुआत से ही करते रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी बलूच लोगों ने पाकिस्तान में नवाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। भारत के पी.एम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से बलूचिस्तान का जिक्र छेड़ा था। तब से बलूच नेता दुनियाभर में प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal