वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर हिलेरी का पक्ष लेने पर मीडिया को ‘‘अनैतिक” बताते हुए आरोप लगाया है कि मीडिया की ‘‘बेईमानी और धोखेबाजी” के बगैर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी कुछ भी नहीं है।
फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली में 70 वर्षीय ट्रंप ने मीडिया को धूर्त और बदमाश बताया।ट्रंप ने आरोप लगाया, ‘‘यह धूर्त और बदमाश मीडिया – पूरा मीडिया तो नहीं लेकिन वह उतना ही धूर्त है जितना हिलेरी हैं। हो सकता है कि वे हिलेरी से भी ज्यादा धूर्त हों क्योंकि मीडिया के बगैर वह कुछ नहीं है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा तंत्र ही भ्रष्ट है और इसका सबूत यह है कि हिलेरी को उनके अनेक ‘‘अपराधों” के बावजूद राष्ट्रपति पद की दौड में बने रहने दिया गया है।ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी ‘अयोग्य’ बताया और कहा कि वे नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal