कम्पाला। पश्चिमी युगांडा में सुरक्षा बलों एवं एक आदिवासी राजा से जुडे एक अलगाववादी मिलिशिया के बीच हुए भीषण संघर्ष में कम से कम 55 लोग मारे गए।
पुलिस प्रवक्ता एंड्रयू फेलिक्स कवीसी ने कहा कि कासेसे शहर में कल हुए संघर्ष में 14 पुलिस अधिकारी और 41 उग्रवादी मारे गए। संघर्ष तब शुरु हुआ जब रवेनजुरुरु किंगडम के शाही रक्षक बल के लडाकों ने गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया।
कवीसी ने कहा, ‘‘कल कासेसे शहर में गश्ती कर रहे युगांडा पुलिस और यूपीडीएफ :सेना: बल पर शाही रक्षक बल के लडाकों ने हमला किया। उन्होंने ग्रेनेड फेंका जिसमें विस्फोट हुआ और एक सैनिक घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं जिससे चार हमलावर मारे गए।
” उन्होंंने कहा कि घटना के कारण सभी स्थानीय इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और सुबह से देर शाम तक लडाई चलती रही।कवीसी ने कहा कि हमलावरों में शाही रक्षक बल के लडाकों के अलावा अन्य भी शामिल थे। वह बंदूक, भाले और आईईडी से लैस थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal