मुंबई। महाराष्ट्र नगर परिषद चुनावों के नतीजे घोषित किए जा रहें हैं। नगर परिषद चुनावों के नतीजे में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करते दिख रही है। नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 3705 सीटों में से 2501 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं, अब तक 610 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना को 402, राकांपा को 482, कांग्रेस को 408, मनसे को 12 और बसपा को 4 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य ने 583 सीटें जीती हैं। नोटबंदी के बाद सीएम फड़णवीस के लिए यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। शेष सीटों के मतों की गिनती अभी चल रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal