रांची। मैनेजमेंट संस्थान एक्सआइएसएस रांची में बुधवार को यूनिसेफ के 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने कहा कि बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए उन्हें पोषण की सुविधायें और समान अवसर जरूरी है।
कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों का सामाजिक उत्थान हो ताकि वे विकास की राह में पीछे न रहें।
असमानता के कारण बच्चों के जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हालांकि बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने, उनकी शिक्षा और गरीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शिशू मृत्यु-दर में भी कमी आई है। लेकिन अभी भी कई चुनौतियाँ हैं। इसमें कुपोषण सबसे गंभीर समस्या है।
राज्यपाल ने कहा कि असमानता न केवल नैतिक रूप से अनुचित है, बल्कि यह आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति में भी बाधक है। सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य और आमजन के सामूहिक प्रयास से ही इस खाई को पाटा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य सवांरने के लिए सिर्फ लेक्चर सीरिज प्रर्याप्त नहीं है। मासूमों के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal