नई दिल्ली। करण जौहर के शो कॉफी विद करण का 5वां सीजन चल रहा है। इस शो के 100वें एपिसोड में सलमान खान मेहमान के रूप दिखेंगे। सलमान अपने दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ दिखाई देंगे।
इस शो में अरबाज और सोहेल पहली बार अतिथि बनेंगे। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इस शो पर अपने भाईयों के संग दिखाई देंगे। करण जौहर का शो में आने वाले सिलेब्रिटी और उनके चटपटे सवाल-जवाबों के चलते चर्चा में रहा।
पिछले सीजन की शुरुआत सलमान और उनके पिता सलीम खान के साथ की गई थी। खान भाईयों की तिकड़ी एक साथ कम देखने को मिलती है। इन्हें टीवी पर साथ देखने का मौका मिलेगा।
कॉफी विद करण के सेट से सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें भेजी हैं। इस तस्वीर में सलमान करण के साथ सोहैल और अरबाज खान भी दिखाई दे रहें हैं। सलमान के इस ट्वीट के बाद करण ने उन्हें ट्वीट कर के धन्यवाद दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal