बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव आज सपा के मंडलीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।श्री यादव ने संवाददाताओं से कहा नोटबंदी से पीएम मोदी ने देश को दस वर्ष पीछे कर दिया है।देश के मजदूर, गरीब, किसान परेशान हो गए हैं।धन की कमी से लोगों को मजदूरी समय से नहीं मिल रही। लोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। किसानों के पास खेती के लिये रूपये नहीं हैं। देश में कामकाज ठप सा हो गया है। उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
उन्होंने कहा, नोटबंदी के आदेश के बाद देश की अर्थ व्यवस्था बेकार हो गयी है। वे बीएसपी पर भी निशाना साधा। , 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में BSP के पास चुनाव लडने के लिए कोई् मुद्दा हीनहीं है।
जनता को पता है कि वह 3 बार भाजपा से मिलकर सरकार बना चुकीं हैं। जनता विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का भी बीएसपी से भरोसा उठ गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal