हजारीबाग।केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग बरकाकाना रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसा होने से हजारीबाग के लोग रेल मार्ग द्वारा रांची से कुछ निकट हुए है।
उन्होंने हजारीबाग की जनता को इसके लिए बधाई दी और हजारीबाग के विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ने का दावा किया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने कहा कि अब हजारीबाग के लोग रांची के करीब बरकाकाना तक पहुंचने में कामयाब हुए है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही हजारीबाग के लोग रेल मार्ग से रांची तक जुड़ जाएंगें। मौके पर स्वागत भाषण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी के गायन ने किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal