लखनऊ। जूनियर Hockey World Cup-2016 आठ से 16 दिसम्बर तक खेले जाने है। भारतीय टीम की जीत हो इसके लिए गुरुवार को शीतला माता मंदिर की शृंगेरी शारदा पीठ वेद पाठशाला में हनुमान चालीसा के साथ यज्ञ हुआ।
पाठशाला के आचार्य राघवेंद्र भट्ट ने पूजा पूर्ण कराई। वहॉ पर उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुति दी।सोनीपत के हॉकी कोच पीयूष दुबे भी हवन में शामिल हुए।
उन्होंने बताया जूनियर हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय टीम में भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के तीन खिलाड़ी विकास दहिया -गोल कीपर, सुमित और मनप्रीत-मिड फिल्डर उपस्थित रहे।
विश्व कप लखनऊ में आठ से 16 दिसंबर तक खेला जाएगा। उन्होंने स्पर्धा में भारत के जीतने की कामना की है। यज्ञ में श्रवण दुबे, विनोद वशिष्ठ, शशिकांत शर्मा, रजनीश भारद्वाज, दिनेश वशिष्ठ, नरेन्द्र गौतम सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal