लखनऊ। पॉश इलाके हजरतगंज में शनिवार की सुबह लक्ष्मण मेला मैदान के पास एक अज्ञात युवक 26 वर्ष का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक का शरीर करीब 80 प्रतिशत झुलसा हुआ था। स्थानीय युवक से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर कहीं और उसे जलाया गया है।
इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया है। सिर से घुटनों तक बुरी तरह से जलने के कारण लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal